देश की खबरें | अभिनेत्री कंगना रनौत चंडीगढ़ पहुंची, दोपहर तक मुम्बई पहुंचेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री कंगना रनौत मुम्बई के लिए उड़ान भरने के लिए अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बुधवार सुबह चंडीगढ़ पहुंची और महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनकी संपत्ति को “तोड़ने” का प्रयास कर रही है।
चंडीगढ़, नौ सितम्बर अभिनेत्री कंगना रनौत मुम्बई के लिए उड़ान भरने के लिए अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बुधवार सुबह चंडीगढ़ पहुंची और महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनकी संपत्ति को “तोड़ने” का प्रयास कर रही है।
चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले कंगना ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं जब चंडीगढ़ हवाईअड्डे से मुम्बई जाने की तैयारी में हूं, तभी महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे गैरकानूनी तरीके से मेरी सम्पत्ति तोड़ने पहुंच गए, ठीक है आगे बढ़िए। मैंने महाराष्ट्र के गौरव के लिए रक्त तक देने का वादा किया है। यह तो कुछ भी नहीं है, सब कुछ ले लें, लेकिन मेरी हिम्मत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाएगी।’’
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि महानगरपालिका बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में “अवैध निर्माणों’’ को गिराएगी।
कंगना दोपहर करीब ढाई बजे तक मुम्बई पहुंचेंगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि उनका शिवसेना के साथ झगड़ा चल रहा है।
कंगना ने एक अन्य ट्वीट में उनके बंगले के बाहर मौजूद महानगरपालिका कर्मियों की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ‘‘ बाबर और उसकी सेना।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं कभी गलत नहीं थी और मेरे दुश्मनों ने यह बार-बार साबित किया है और इसलिए ही मुम्बई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) है।’’
कंगना को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और 10 सशस्त्र कमांडों उनकी सुरक्षा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)