देश की खबरें | अभिनेता विकी कौशल कोविड-19 से संक्रमित हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता विकी कौशल ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं और घर पर पृथक-वास में हैं।

मुंबई, पांच अप्रैल अभिनेता विकी कौशल ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं और घर पर पृथक-वास में हैं।

अभिनेता (32) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर संक्रमित होने की सूचना दी।

कौशल ने लिखा, ‘‘सभी एहतियात बरतने के बावजूद बदकिस्मती से मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। सभी जरूरी सलाहों का पालन कर रहा हूं। मैं घर पर पृथक-वास में हूं और अपने डॉक्टर की सलाह से इलाज करा रहा हूं।’’

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी सोमवार को खुद के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की।

प्राप्त सूचना के अनुसार कौशल और पेडनेकर निर्देशक शशांक खेतान की आगामी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘मिस्टर लेले’ की शूटिंग कर रहे थे।

मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 11,163 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 4,52,445 हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now