देश की खबरें | अभिनेता सौमित्र चटर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार: डॉक्टर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 15 अक्टूबर प्रख्यात दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखने का फैसला किया है क्योंकि अभिनेता की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं अभी भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक चिकित्सक ने कहा कि 85 वर्षीय अभिनेता की बुधवार को हुई कोविड-19 जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बृहस्पतिवार को उन्हें "म्यूजिकल थेरेपी" और फिजियोथेरेपी दी गई।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के चलते केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, शुरू किया ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान.

चटर्जी को एक गैर कोविड वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अभिनेता का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने कहा, ‘‘मिस्टर चटर्जी को रात में गहरी नींद आई थी। उनकी हालत सुधारने के लिए उन्हें संगीत थेरेपी दी गई। वह हमारी मौखिक बातों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह एक बहुत अच्छा संकेत है। हालांकि, अभिनेता की हालत अभी भी खराब है और वह बेचैनी में हैं।’’

यह भी पढ़े | NDMC मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स 16 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर ‘वेतन न देने’ को लेकर करेंगे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चटर्जी को कोविड​​-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद छह अक्टूबर को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। 15 डॉक्टरों की एक टीम अस्पताल में उनकी देखरेख कर रही है।

दिग्गज अभिनेता ने सत्यजीत रे, मृणाल सेन, तपन सिन्हा और तरुण मजूमदार जैसे महारथियों के साथ काम करने का गौरव हासिल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)