देश की खबरें | अभिनेता श्रीजीत रवि पॉक्सो के मामले में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलयालम अभिनेता श्रीजीत रवि को यहां दो नाबालिग लड़कियों के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

त्रिशूर (केरल), सात जुलाई मलयालम अभिनेता श्रीजीत रवि को यहां दो नाबालिग लड़कियों के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। शिकायत में कहा गया है कि काले रंग की कार में आए एक अज्ञात व्यक्ति ने चार जुलाई को नजदीकी पार्क में उनके सामने अश्लील हरकत की।

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और कार का पता लगा लिया। पुलिस को पता चला कि यह कार रवि (46) की है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता बच्चियों ने आरोपी की शिनाख्त कर ली है। प्राथमिकी दर्ज की गयी है और उन्हें अदालत में पेश किया गया।’’

अभिनेता के खिलाफ पॉक्सो की धारा 11 (1) और 12 समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले उन पर 2016 में भी पॉक्सो के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now