देश की खबरें | अभिनेता सौमित्र चटर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में काफी सुधार: डॉक्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में काफी सुधार हुआ है और डॉक्टर कुछ दिनों में उनके चलने संबंधी उपाय करने की योजना बना रहे हैं। यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे एक वरिष्ठ चिकित्सक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 19 अक्टूबर दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में काफी सुधार हुआ है और डॉक्टर कुछ दिनों में उनके चलने संबंधी उपाय करने की योजना बना रहे हैं। यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे एक वरिष्ठ चिकित्सक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डॉक्टरों ने कहा कि उनकी "सख्त" फिजियोथेरेपी की गई ताकि उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिल सके और उन्हें संगीत थेरेपी देते रहने के अलावा, वह उन्हें कहानियों को पढ़कर सुनाने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना संकट की वजह से पाकिस्तान में फंसे भारतीय नागरिक अटारी-वाघा बोर्डर से लौटे भारत, परिवार से मिलकर जाहिर की खुशी.

अभिनेता का इलाज करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अरिंदम कर ने कहा, ‘‘हमने उन्हें स्टेरॉयड की उच्च खुराक दी है और अब उनके स्वास्थ्य में कोई जटिलताएं नहीं है। उम्मीद है, आने वाले दिनों में इसका और असर पड़ेगा। उन्होंने आज भी प्रतिक्रिया दी है। अच्छी बात यह है कि हमने उन्हें बिस्तर पर बैठने लायक स्थिति में ला दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनकी फिजियोथैरेपी तेज कर दी है, ताकि वह जल्दी ठीक हो जाएं। हमने उन्हें छाती और अंग की थेरेपी दी है। उम्मीद है, कि अगले एक दो दिनों में हम उन्हें सहारा देकर चलाना शुरू कर दें।’’

यह भी पढ़े | Earthquake In Andaman and Nicobar islands: अंडमान और निकोबार क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई.

उन्होंने कहा कि अभिनेता के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी ठीक है, उनके अंग जैसे हृदय और गुर्दे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और अन्य सभी पैरामीटर भी ठीक हैं।

डॉक्टर ने कहा, "उनकी संगीत थेरेपी चल रही है और हम उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए पुस्तकें पढ़कर सुनाने की योजना बना रहे हैं। इससे मस्तिष्क में मनोवैज्ञानिक उत्तेजना पैदा करने में मदद मिल सकती है।"

उन्होंने बताया कि उनमें कोई नई जटिलता पैदा नहीं हुई है और उनको बुखार भी नहीं है।

कर ने कहा, "हमें यकीन है कि वह इस घातक बीमारी से वह उबर जाएंगे और आने वाले चार से पांच दिनों में वह काफी बेहतर स्थिति में होंगे।"

कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद चटर्जी को 6 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईटीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था।

चटर्जी की बुधवार को हुई कोविड-19 जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गैर-कोविड आईटीयू में स्थानांतरित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\