देश की खबरें | अभिनेता रणबीर, अभिनेत्री आलिया ने बेटी राहा की तस्वीरें न लेने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस वर्ष की शुरुआत में अभिनेता सैफ अली खान पर उनके आवास में हुए हमले के बाद अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की जोड़ी ने बृहस्पतिवार को मीडिया से अनुरोध किया कि वे उनकी बेटी राहा की तस्वीरें न लें।

मुंबई, 13 मार्च इस वर्ष की शुरुआत में अभिनेता सैफ अली खान पर उनके आवास में हुए हमले के बाद अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की जोड़ी ने बृहस्पतिवार को मीडिया से अनुरोध किया कि वे उनकी बेटी राहा की तस्वीरें न लें।

आलिया के जन्मदिन यानी 15 मार्च से कुछ दिन पहले मीडिया के साथ एक मुलाकात में दंपति ने कहा कि वे अपनी दो साल की बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।

रणबीर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यह एक विशेषाधिकार समस्या की तरह लग सकता है, लेकिन माता-पिता के रूप में हम अपनी बच्ची की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं और हम जो भी कर सकते हैं, करेंगे।

रणबीर ने कहा, ‘‘आज, जिसके पास फोन है, वह कुछ भी पोस्ट कर सकता है और यह जंगल में आग की तरह फैल सकता है, इसलिए यह हमारे नियंत्रण में नहीं है। आप (पपराजी) हमारे परिवार की तरह हैं, इसलिए हम केवल आपसे अनुरोध कर सकते हैं और आप हमें ऐसा करने में मदद कर सकते हैं।’’

जब रणबीर से पूछा गया कि क्या वह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो उनके अनुरोध का पालन नहीं करते हैं, तो उन्होंने नकारात्मक जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुंबई में पैदा हुआ हूं और आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं; ऐसा नहीं है कि हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे। जब भी हम आपसे (मीडिया से) अनुरोध करते हैं, या आप जो चाहते हैं (तस्वीरों के संदर्भ में), हम देते हैं, हम एक-दूसरे से अपनी बात कहते हैं। ऐसा नहीं है कि हम मामला दर्ज करेंगे।’’

आलिया ने कहा, ‘‘हम कार्रवाई नहीं चाहते, लेकिन अगर कोई लगातार नहीं मानेगा तो कोई विकल्प नहीं बचता।’’

खबरों के अनुसार, अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी पपराज़ी से अपने बेटों - तैमूर और जेह की तस्वीरें नहीं लेने के लिए कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू