देश की खबरें | अभिनेता मामूकोया का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ, दर्शन के लिए सैंकड़ों लोग उमड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनय के क्षेत्र में लगभग चार दशक से भी ज्यादा समय तक अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर रहे मलयालम फिल्मों के अभिनेता मामूकोया का बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

कोझिकोड (केरल), 27 अप्रैल अभिनय के क्षेत्र में लगभग चार दशक से भी ज्यादा समय तक अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर रहे मलयालम फिल्मों के अभिनेता मामूकोया का बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान उनकी अंतिम झलक पाने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े।

गौरतलब है कि मामूकोया को एक फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 76 वर्ष के थे।

अभिनेता के पार्थिव शरीर को बुधवार को कोझिकोड टाउन हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां हजारों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये।

जिसके बाद, बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ पूर्वाह्न 11 बजे के करीब कन्नमपरम्बु कब्रिस्तान में दफनाया गया।

वर्ष 1946 में जन्मे, मामूकोया अपने स्कूल के दिनों से ही रंगमंच के कलाकार थे और नीलांबुर बालन की फिल्म 'अन्यारुदे भूमि' के साथ उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा।

इसके बाद, उन्होंने लगभग 500 फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 'संदेशम', 'नादोदिक्कट्टू', 'इन्नाथे चिंता विषयम', 'हिज हाइनेस अब्दुल्ला', 'थलयनमंतरम' और 'रामजी राव स्पीकिंग' जैसी हास्य फिल्में शामिल हैं।

मामूकोया ने अपने फिल्मी करियर में कई पुरस्कार और सम्मान जीते जिसमें राज्य सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार का पुरस्कार और अबूधाबी कला रत्न पुरस्कार शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी