देश की खबरें | अभिनेता हिमांश कोहली के परिवार के सदस्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता हिमांश कोहली के माता-पिता और बहन में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, वह संक्रमण की चपेट में नहीं हैं। यह जानकारी खुद कोहली ने सोशल मीडिया पर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 अगस्त अभिनेता हिमांश कोहली के माता-पिता और बहन में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, वह संक्रमण की चपेट में नहीं हैं। यह जानकारी खुद कोहली ने सोशल मीडिया पर दी।

कोहली ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर कहा कि उनके परिवार के सदस्यों में पिछले दो-तीन दिन से बुखार समेत वायरस संक्रमण के लक्षण दिखाई दे रहे थे।

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.

उन्होंने कहा, '' हाल ही में, हम सभी ने कोविड-19 की जांच करायी, जिसमें मम्मी-पापा और दिशा में संक्रमण की पुष्टि हुई और मेरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।''

अभिनेता ने कहा कि हम सभी गृह-पृथकवास में हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं।

यह भी पढ़े | जानिए शरीर में कितने दिन तक मौजूद रहते हैं एटीबॉडी.

''हमसे है लाइफ'' में अभिनय करने वाले 30 वर्षीय अभिनेता 2014 में फिल्म ''यारियां'' में भी नजर आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now