देश की खबरें | किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने पंजाब में टोल प्लाजा पर सभी केबिन के दरवाजे बंद किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में टोल-टैक्स शुल्क में कमी की मांग को लेकर लगभग दो सप्ताह से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद रविवार को एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाडोवाल टोल प्लाजा के सभी केबिन के दरवाजे बंद कर दिए।

लुधियाना, 30 जून पंजाब में टोल-टैक्स शुल्क में कमी की मांग को लेकर लगभग दो सप्ताह से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद रविवार को एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाडोवाल टोल प्लाजा के सभी केबिन के दरवाजे बंद कर दिए।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर 16 जून को भारतीय किसान मजदूर यूनियन के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ था। साथ ही अन्य किसान संगठनों और कुछ टैक्सी यूनियन भी इस प्रदर्शन में शामिल हुयीं।

किसान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा, ''आज हमने टोल प्लाजा के सभी केबिन के दरवाजों पर कपड़ा बांधकर सील लगा दी।''

सिंह ने रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि चार पहिया वाहनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक सफर करने के लिए 220 रुपये और एक से अधिक यात्राओं के लिए 330 रुपये का भुगतान करना पड़ता है, जिससे उन पर वित्तीय बोझ पड़ता है।

टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कार, जीप या वैन से 24 घंटे की अवधि के लिए यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए लिए टोल शुल्क घटाकर 150 रुपये कर दिया जाए।

सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि अधिकारी शनिवार शाम तक टोल दरों को कम करने के आदेश नहीं देते हैं तो यूनियन टोल बैरियरों को स्थायी रूप से बंद कर देगी।

सिंह ने दावा किया कि यह पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा है। उन्होंने कहा, ''पिछले 12 महीनों में तीसरी बार टोल शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। दरों में लगातार बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर बोझ पड़ा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी