देश की खबरें | ओडिशा में नौ दागी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने की’’ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की नीति के तहत राज्य सरकार ने शुक्रवार को नौ दागी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

भुवनेश्वर, सात जुलाई भ्रष्टाचार को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने की’’ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की नीति के तहत राज्य सरकार ने शुक्रवार को नौ दागी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध होने के बाद सरकार ने तीन अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया, जबकि छह अन्य की पेंशन स्थायी रूप से रोक दी।

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार 2019 से अब तक भ्रष्टाचार के लिए 197 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।”

उन्होंने बताया कि जिन नौ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें पूर्व कार्यकारी अभियंता शिवराम बिस्वाल शामिल हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में सतर्कता अदालत ने दोषी ठहराया था।

अधिकारी के मुताबिक, बिस्वाल की पेंशन और ग्रेच्युटी स्थायी रूप से रोक दी गई है।

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व बीडीओ (प्रखंड विकास अधिकारी) गंदराम खमारी के खिलाफ भी यही कार्रवाई की गई है।

अधिकारी के अनुसार, नबरंगपुर जिले में कार्यरत पूर्व सहायक कृषि अधिकारी गोकुल चंद्र नायक को भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कंधमाल जिले के जी उदयगिरि प्रखंड में कार्यरत सहायक कृषि अधिकारी कृष्ण चंद्र गौड़ा और मलकानगिरी जिले के मृदा संरक्षण अधिकारी दसरथी त्रिपाठी को भ्रष्टाचार के आरोप में पेंशन और ग्रेच्युटी से वंचित कर दिया है।

अधिकारी के मुताबिक, बारागढ़ जिले में कनिष्ठ अभियंता उपेंद्रभंज नायक को भ्रष्टाचार, अक्षमता और खराब आचरण का दोषी पाए जाने के बाद उनकी पेंशन और ग्रेच्युटी रोक दी गई है।

उन्होंने बताया कि पूर्व-लेखा परीक्षक सुशील कुमार मेहर को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

अधिकारी के अनुसार, मयूरभंज जिले के शिक्षा अधिकारी आनंद चंद्र नाइक को भी भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी से वंचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नयागढ़ जिले के पूर्व अधिकारी डॉ. सुरेंद्र नाथ पति को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया गया है, जिसके बाद उनकी पेंशन और ग्रेच्युटी रोक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड