देश की खबरें | अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई : ध्वस्त किये गये मुख्तार के दो अवैध निर्माण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राधिकारियों ने कुख्यात अपराधी से नेता बने मुख्तार अंसारी के स्वामित्व वाले दो अवैध निर्माण राजधानी लखनऊ के डालीबाग क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह ध्वस्त कर दिये। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 27 अगस्त सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राधिकारियों ने कुख्यात अपराधी से नेता बने मुख्तार अंसारी के स्वामित्व वाले दो अवैध निर्माण राजधानी लखनऊ के डालीबाग क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह ध्वस्त कर दिये। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जेसीबी मशीनों से भवनों को गिराये जाते समय बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े | मुंबई: 3 मंजिला इमारत का गिरा हिस्सा, 4 लोगों के फंसे होने की आशंका.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी की अवैध प्रॉपर्टी को आज यूपी पुलिस (ने) तोड़ दिया। तोड़-फोड़ का सारा खर्च योगी सरकार गैंगस्टर से ही लेगी।''

उन्होंने कहा कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या फिर ऐसे और कड़े फ़ैसले झेलने के लिए तैयार रहें ।

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन पर EDMC ने की बड़ी कार्रवाई, पार्षद सदस्यता रद्द की.

उधर सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ध्वस्त किये गये दो टॉवर हैं, जो निष्क्रांत संपत्ति पर बने थे।

विभाजन के समय जो लोग भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे, उनकी जो भूमि यहां थी, उसे निष्क्रांत श्रेणी में रखा गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि ध्वस्तीकरण में हुए खर्च को वसूला जाएगा और प्राथमिकी भी दर्ज होगी। साथ ही जिन अधिकारियों के समय यह अवैध निर्माण हुआ, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उक्त निर्माण का नक्शा लखनउ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने स्वीकृत नहीं किया था। राज्य सरकार ने मऊ से बसपा के वर्तमान विधायक मुख्तार के निकट सहयोगियों की संपत्तियां हाल ही में विभिन्न जिलों में जब्त की हैं और गाजीपुर में मुख्तार के चार सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित किये हैं।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\