देश की खबरें | सत्तारूढ़ भाजपा के विरोध के कारण भोला यादव के खिलाफ कार्रवाई : राजद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल के नेता भोला यादव की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने आरोप लगाया है कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के विश्वस्त सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के विरोध का नतीजा है ।

पटना, 27 जुलाई बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल के नेता भोला यादव की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने आरोप लगाया है कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के विश्वस्त सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के विरोध का नतीजा है ।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, ‘‘यह कोई रहस्य नहीं है कि सीबीआई, ईडी और आईटी विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल भाजपा के राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। भोला बाबू की गिरफ्तारी इसकी प्रकाष्ठा है।’’

राजद महासचिव एवं पूर्व विधायक भोला यादव लंबे समय से राजद प्रमुख के विश्वासपात्र नेता के तौर पर जाने जाते हैं ।

भोला यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया जहां वह पिछले महीने स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद लालू को एयर एम्बुलेंस में ले जाने के बाद से वहां डेरा डाले हुए थे।

भोला यादव ने लालू के रेल मंत्री रहते उनके ओएसडी के रूप में भी काम किया था । सीबीआई ने यादव को भूखंड के बदले नौकरियों के मामले में एक आरोपी के तौर पर नामित किया गया है ।

हालांकि भाजपा नेता और राज्य मंत्री नितिन नवीन ने राजद के आरोप का खंडन किया और दावा किया कि लालू और उनके साथी जो बोया था वही काट रहे हैं।

नवीन ने कहा, ‘‘लालू प्रसाद को चारा घोटाले के उन मामलों में सजा सुनाई गई है जो उनके बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए दर्ज किए गए थे।’’

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि लालू और उनके परिवार के सदस्यों का भी नाम भूखंड के बदले नौकरी घोटाले में था । नवीन ने जोर देकर कहा कि जो लोग दोषी हैं उन्हें एजेंसियों द्वारा कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा ।

दिल्ली में भोला यादव की गिरफ्तारी लालू की पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के आवासों पर नौकरियों के घोटाले के सिलसिले में सीबीआई के छापे के दो महीने से अधिक समय बाद हुई है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट