खेल की खबरें | एसीटी 2023: अबु कमाल अजराई के गोल से मलेशिया ने कोरिया को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मलेशिया ने अबु कमाल अजराई के गोल से बुधवार को यहां 2023 एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) के अपने राउंड रोबिन मैच में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया।

चेन्नई, नौ अगस्त मलेशिया ने अबु कमाल अजराई के गोल से बुधवार को यहां 2023 एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) के अपने राउंड रोबिन मैच में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया।

अजराई ने 22वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा। यह मैच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से हालांकि महज औपचारिकता था क्योंकि दोनों टीम पहले ही नॉकआउट में जगह सुनिश्चित कर चुकी हैं।

दोनों टीम ने पहले क्वार्टर में धीमी शुरुआत की। मलेशिया को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे कोरिया के गोलकीपर ने नाकाम कर दिया।

अजराई ने दूसरे क्वार्टर में 22वें मिनट में मैदानी गोल दागकर मलेशिया को बढ़त दिलाई। टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी।

तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने लगातार हमले किए जबकि कोरिया ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। मलेशिया को हालांकि गोल करने में सफलता नहीं मिली।

अंतिम क्वार्टर में मलेशिया ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। कोरिया ने गेंद को अधिक समय अपने पास रखा लेकिन टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी।

इस जीत से मलेशिया भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी