खेल की खबरें | भारतीय निचले क्रम को हलके में लेने की गलती स्वीकार की, कहा रूट ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनसे रणनीतिक गलती हुई और उन्होंने भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को हलके में लिया ।

लंदन, 17 अगस्त इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनसे रणनीतिक गलती हुई और उन्होंने भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को हलके में लिया ।

इंग्लैंड ने मैच पर पकड़ बना ली थी लेकिन मोहम्मद शमी (नाबाद 56) और जसप्रीत बुमराह (नाबाद 34) ने नौवें विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी करके भारत को मैच में लौटाया ।

इंग्लैंड की टीम दो सत्र के भीतर 120 रन पर आउट हो गई और मैच 151 से हार गई।

रूट ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ बतौर कप्तान मेरी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है । रणनीति के मामले में कहीं चूक हो गई। शमी और बुमराह की साझेदारी खेल का अहम पल था और हमने उसे हलके में लेने की गलती की ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह निराशाजनक था कि हम उस तरह से पारी का अंत नहीं कर सके जैसा कि कर सकते थे ।’’

रूट ने स्वीकार किया कि शमी और बुमराह के खिलाफ शॉर्ट गेंद की रणनीति नाकाम रही । उन्होंने कहा ,‘‘ हम स्टम्प पर ज्यादा गेंद डाल सकते थे । शॉर्ट गेंद डालने की रणनीति कामयाब नहीं रही । वैसे उन दोनों बल्लेबाजों को श्रेय जाता है जिन्होंने अपारंपरिक क्षेत्रों में शॉट खेलकर रन बनाये । ’’

दोनों टीमों के बीच तनाव देखा गया लेकिन रूट ने कहा ,‘‘ विराट की अपनी शैली है और मेरी शैली अलग है । मुझे नहीं लगता कि मैदान पर कोई कड़वाहट थी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\