Rajasthan: राजस्थान में BJP नेता की हत्या में वांछित आरोपी आगरा से गिरफ्तार

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या के मामले वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपये का इनामी घोषित किया था.

Photo Credits ANI

आगरा (उप्र), 17 नवंबर : राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या के मामले वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपये का इनामी घोषित किया था. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी कृष्णा उर्फ करतार यहां सदर क्षेत्र में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था और भरतपुर में उसके ऊपर सात मुकदमे दर्ज हैं.

पुलिस ने बताया कि राजस्थान एसटीएफ (विशेष कार्य बल) की टीम ने बुधवार रात्रि उसे गिरफ्तार कर लिया. क्षेत्र अधिकारी (सीओ), एसटीएफ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में अमोली टोल प्लाजा के पास पुलिस अभिरक्षा में भाजपा नेता कुलदीप उर्फ कुमरदीप जगीना की हत्या हुई थी. उन्होंने बताया कि हत्याकांड में भरतपुर के चिकसाना स्थित हथैनी निवासी कृष्णा उर्फ करतार ने बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराये थे और हत्या के मामले में वह भी आरोपी था. यह भी पढ़ें : Noida: यमराज का रूप धारण कर ट्रैफिक कर्मियों ने लोगों को किया जागरूक

सिंह ने बताया कि भरतपुर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. उन्होंने बताया कि उसके पास से तमंचा, कारतूस, एक कार, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड