देश की खबरें | बिहार दौरे में प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार के दो दिवसीय दौरे में उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिहार के भागलपुर जिले से 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भागलपुर (बिहार), 30 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार के दो दिवसीय दौरे में उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिहार के भागलपुर जिले से 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान में बताया गया कि आरोपी को बृहस्पतिवार शाम को सुलतानगंज पुलिस थाना क्षेत्र में महेशी गांव से गिरफ्तार किया गया।

प्रधानमंत्री बिहार के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे थे।

पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘‘भागलपुर से सुरक्षा एजेंसियों को ‘व्हाट्सऐप’ के जरिए एक कॉल किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री को उनकी बिहार यात्रा के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी। बृहस्पतिवार को आए धमकी भरे इस कॉल के बारे में भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को सूचित किया गया और मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई।’’

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह कॉल 71 वर्षीय मंटू चौधरी के मोबाइल फोन नंबर से की गई थी।

भागलपुर पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘विस्तृत तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ करने के बाद टीम ने पाया कि आरोपी समीर रंजन ने ‘वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क’ (वीपीएन) का उपयोग करके चौधरी के मोबाइल नंबर से ‘व्हाट्सऐप कॉल’ किया था।’’

इसमें कहा गया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने चौधरी को परेशानी में डालने के लिए कॉल किया था क्योंकि उनके बीच संपत्ति को लेकर विवाद है।

बयान में कहा गया, ‘‘आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया है।’

इसमें बताया गया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री काराकाट में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें