दिल्ली में महिला से बलात्कार के आरोपी को हिमाचल प्रदेश में धरदबोचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पिछले साल एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 35 वर्षीय ‘टैरो कार्ड रीडर’ को हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नयी दिल्ली, पांच मार्च दिल्ली में पिछले साल एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 35 वर्षीय ‘टैरो कार्ड रीडर’ को हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि महिला ने एक मार्च को पुलिस को सूचित किया कि सिद्धांत जोशी ने कथित तौर पर शादी का झूठा वादा करके उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने कहा कि महिला ने यह दावा भी किया कि जोशी ने उसे धमकाने के लिए निजी तस्वीरें ली थीं और वीडियो बनाए थे।

अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई।

डीसीपी ने कहा, "आरोपी के मोबाइल फोन की निगरानी के आधार पर टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। हमारी टीम ने उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और उत्तराखंड से पंजाब तक उसका पीछा किया। आखिरकार उसे हिमाचल प्रदेश के कसौली से पकड़ लिया गया।"

उन्होंने कहा, "आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया और खुलासा किया कि उसने पीड़िता का कई बार शोषण किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\