देश की खबरें | गिरिडीह में आग में झुलसकर महिला और उनके तीन बच्चों की मौत, हत्या का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के पुरेख कला खुर्द गांव में आग में झुलसकर एक महिला और उसके तीन बच्चों की बुधवार को मौत हो गयी।
गिरिडीह, 10 जून झारखंड में गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के पुरेख कला खुर्द गांव में आग में झुलसकर एक महिला और उसके तीन बच्चों की बुधवार को मौत हो गयी।
गिरिडीह के खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला और एक बच्चे की मौत सुबह लगभग 10 बजे इलाज के दौरान धनवार अस्पताल में हुई जबकि दो बच्चों की मौत रात में ही हो गयी थी।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच देश के कई बाजार, होंगे पैदल यात्रियों के लिए तैयार.
वहीं मृतका के पिता चंद्रिका महतो ने अपने दामाद और उसके परिवार वालों पर अपनी बेटी और उसके बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है।
सिंह ने बताया कि पुरेख खुर्द गाँव के रविन्द्र यादव की पत्नी सोनिया देवी (35) और उसके तीन बच्चे दिलीप कुमार (08), सुमन कुमारी (05) और दो साल के बेटे की मौत झुलसकर हो गई। उन्होंने बताया कि दो बच्चों के शव जली हुई अवस्था में बक्से में मिले।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पति समेत पूरे परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गये हैं।
इस बीच पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता महतो ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद में उसकी बेटी और उसके बच्चों को जलाकर मार दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि महतो ने जहां बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है वहीं मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने स्वंय अपने तीन बच्चों के साथ आग लगाकर अपनी जान दी है और किसी ने उसकी हत्या नहीं की है।
इन्दु
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)