देश की खबरें | खुद को सेना का अधिकारी बताकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए आर्मी स्कूल के लिए सामान खरीदने का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मई खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए आर्मी स्कूल के लिए सामान खरीदने का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि आरोपी हरीश हरियाणा के पलवल जिले के हिदायतपुर गांव का रहने वाला है और वह राजस्थान के भरतपुर जिले के बामनी गांव में ‘व्हाइट ग्लोबल एटीएम’ चलाता था।

पुलिस ने बताया कि अब तक विभिन्न राज्यों में दर्ज कुल पांच शिकायतों का पता चला है जो आरोपी से जुड़ी हैं और जिनमें 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मामला तब सामने आया जब दिल्ली के एक निवासी ने उन्हें बताया कि 30 जून, 2022 को उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को सेना का अधिकारी बताकर आर्मी स्कूल के लिए पाइप खरीदने का झांसा देकर उनसे 10,47,605 रुपये ठग लिए।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने कहा कि जांच दल ने ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ (सीडीआर) और व्हाट्सएप चैट सहित सभी प्रासंगिक जानकारी एकत्र की। आरोपियों के सभी बैंक विवरण और फोन नंबर की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, ठगी गई रकम को राजस्थान के भरतपुर में विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर पैसे एटीएम के माध्यम से निकाले जाने का पता चला।

मीणा ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर पलवल में छापेमारी कर आरोपी हरीश को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि हरीश एक ऐसे गिरोह का हिस्सा है जिसके सदस्य खुद को सेना का अधिकारी बताकर आर्मी स्कूल के लिए सामान खरीदने की आड़ में लोगों से ठगी करते हैं।

अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू