देश की खबरें | केरल में मंत्री के काफिले के वाहन और एम्बुलेंस के बीच दुर्घटना मामले में आरोप-प्रत्यारोप जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक पर आरोप लगाया है कि उसने बिना सिग्नल देखे तेजी से गाड़ी चलाई जिसके कारण यह हादसा हुआ।

मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक पर आरोप लगाया है कि उसने बिना सिग्नल देखे तेजी से गाड़ी चलाई जिसके कारण यह हादसा हुआ।

इस दौरान कोट्टाराक्कारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को हुई दुर्घटना को लेकर बताया कि लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना ढंग से वाहन चलाने को लेकर एंबुलेंस चालक और काफिले के दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाने के पुलिस अधिकारी ने कहा कि एंबुलेंस में सवार महिला मरीज के पति के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में पलटी एंबुलेंस में सवार मरीज और अन्यों की हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि मंत्री के काफिले को निकालने के लिए तैनात यातायात अधिकारी ने वाहनों की आवाजाही को रोक रखा था।

अधिकारी ने तर्क दिया, "एम्बुलेंस चालक बिना संकेत के तेजी से आगे बढ़ गया।''

अधिकारी ने एक टीवी चैनल के समक्ष एंबुलेंस चालक के दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि जब उसका भाई घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराने गया तो पुलिस ने उसके साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार किया।

अधिकारी ने कहा कि एंबुलेंस के मालिक को पुलिस थाने बुलाकर सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई जिसमें साफ पता चल रहा है कि किसकी गलती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now