जरुरी जानकारी | एसीसी का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर तिमाही 20 प्रतिशत बढ़कर 364 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर की तीसरी तिमाही में 20.25 प्रतिशत बढ़कर 363.85 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर की तीसरी तिमाही में 20.25 प्रतिशत बढ़कर 363.85 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी का वित्त वर्ष जनवरी-दिसंबर की अवधि होता है। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी ने 302.56 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | Goa: गोवा के उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर के फोन से शेयर की गई अश्लील क्लिप, नेता ने लगाया शरारती तत्वों पर आरोप.

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि समीक्षावधि में उसकी परिचालन आय 3,537.31 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की परिचालन आय 3,528.31 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल व्यय 3.05 प्रतिशत घटकर 3,042.75 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में 3,138.67 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश पर लगातार हमलावर हैं चिराग पासवान, कर रहे है सवालों की बौछार, ट्वीट देख JDU कार्यकर्ताओं को आ सकता है गुस्सा.

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीधर बालाकृष्णन ने कहा कि कंपनी की बिक्री और सीमेंट की मात्रा पिछले साल के स्तर पर वापस लौटी है। हमारी कार्यक्षमता और लागत घटाने के प्रयासों ने तिमाही के दौरान लाभ मार्जिन बढ़ाने में मदद की है।

कंपनी की बिक्री मात्रा के हिसाब से 0.77 प्रतिशत बढ़कर 64.9 लाख टन रही। पिछले साल जुलाई-सितंबर में यह 64.4 लाख टन थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\