देश की खबरें | डायटम जांच रिपोर्ट के अनुसार हिरन जब पानी में गिरे थे तब जिंदा थे: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. व्यापारी मनसुख हिरन की डायटम जांच (डूबकर मौत से संबद्ध मेडिकल जांच) रिपोर्ट से पता चलता है कि जब वह पानी में गिरे थे तब वह जिंदा थे। वैसे यह रिपोर्ट निर्णायक नहीं है।

मुंबई, 17 मार्च व्यापारी मनसुख हिरन की डायटम जांच (डूबकर मौत से संबद्ध मेडिकल जांच) रिपोर्ट से पता चलता है कि जब वह पानी में गिरे थे तब वह जिंदा थे। वैसे यह रिपोर्ट निर्णायक नहीं है।

महाराष्ट्र का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) हिरन की रहस्यमय मौत की जांच कर रहा है।

डायटम जांच डूबकर होने वाली मौत की जांच एवं उसकी पुष्टि में एक अहम माध्यम होती है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ डायटम जाचं रिपोर्ट बताती है कि जब वह (हिरन) पानी में गिरे थे तब वह जिंदा थे। उनके फेफड़े में पानी घुस जाने का पता चला है। हमने इस डायटम बोन नमूने को हरियाणा स्थित अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जांचकर्ताओं को डायटम जांच रिपोर्ट मिल गयी है लेकिन यह निर्णायक नहीं है।’’

अधिकारी ने कहा कि विसरा, रक्त नमूने, नाखून क्लिपिंग की रिपोर्ट का भी इंतजार है।

एटीएस के डीआईजी शिवदीप ने डायटम बोन नमूने हरियाणा स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, ‘‘ एटीएस उन तीन डॉक्टरों का बयान दर्ज करेगी जिन्होंने कालवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में हिरन का पोस्टमार्टम किया था।’’

इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने कहा कि जांच दल इस बात की भी जांच करेगा कि पोस्टमार्टम के समय सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे अस्पताल में क्यों मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि मुंबई के कारमाइकल रोड पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के समीप 25 फरवरी को विस्फोटक से भरी एक स्कोर्पियो मिली थी।

पांच मार्च को हिरन ठाणे में मृत मिले थे।

विभिन्न हलकों में हिरन की मौत में ‘‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’ वाजे की भूमिका होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। संबंधित स्कोर्पियो वाहन हिरन के पास ही था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी