देश की खबरें | यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में इनोवा कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,28 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में इनोवा कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।

इनोवा कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही रोडवेज बस टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़े | CBI ने कोयला माफिया और रिश्वत मामलों के तहत पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में की छापेमारी: 28 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह को एक इनोवा कार में सवार होकर पांच लोग आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि बीटा- दो थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस- वे पर एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक कार आगे चल रही रोडवेज की बस से टकरा गई।

यह भी पढ़े | UP Govt Promulgates ‘Love Jihad’ Law: योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के अध्यादेश को मंजूरी के बाद ‘लव जिहाद’ कानून को गवर्नर आनंदीबेन ने दी मंजूरी, यूपी में आज से लागू.

उन्होंने बताया कि इस घटना में इनोवा कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान आशीष चौहान निवासी वसुंधरा (गाजियाबाद), आलोक कुमार गुप्ता निवासी इस्माइलपुर अमरनगर (फरीदाबाद, हरियाणा), मणिगंदन मायकन देवकर निवासी उल्हासनगर (ठाणे, महाराष्ट्र) तथा फिरोज निवासी गढ़ी बिचित्र (आगरा) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान प्रिंस पाल निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सिंह ने बताया कि ये लोग एक इवेंट कंपनी में काम करते थे तथा आगरा में आयोजित किसी समारोह में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड