देश की खबरें | कोरोना वायरस महामारी को चुनौती मानते हुए इससे निपटने के प्रयासों में तेजी लाएं : आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने के निर्देश देते हुये कहा कि महामारी को एक चुनौती मानते हुए इससे निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों में तेजी लायी जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, छह अगस्त उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने के निर्देश देते हुये कहा कि महामारी को एक चुनौती मानते हुए इससे निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों में तेजी लायी जाए।

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को यहां उच्चस्तरीय बैठक में ‘अनलॉक’ व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जनपद कानपुर नगर, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर तथा प्रयागराज में कोविड-19 के उपचार व संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- चीन के सामने खड़े होना तो दूर, प्रधानमंत्री में उनका नाम लेने की भी हिम्मत नहीं: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर नगर में संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) अथवा किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजी जाए, जो वहां कैम्प कर चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

उन्होंने अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा को जनपद लखनऊ के एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों का भ्रमण कर भरे तथा रिक्त बिस्तरों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े | Congress Leader Saifuddin Soz House Arrest: सैफुद्दीन सोज को लेकर बोली प्रियंका गांधी, उनके साथ कैदी सा व्यवहार कर रही है बीजेपी सरकार.

आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर नगर सहित पूरे प्रदेश में निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संपर्क की तलाश तथा घर-घर सर्वेक्षण की गतिविधियां बेहतर की जाएं। उन्होंने निषिद्ध क्षेत्रों में पूरी सावधानी बरतते हुए व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निषिद्ध क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति की चिकित्सकीय जांच करायी जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, आवश्यकतानुसार चिकित्सा कर्मियों तथा मेडिकल उपकरणों की समुचित व्यवस्था भी की जाए। एल-2 तथा एल-3 कोविड अस्पताल में मानक के अनुरूप वेंटिलेटर की व्यवस्था रहनी चाहिए।

उन्होंने जांच की क्षमता में निरन्तर वृद्धि किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि आरटी-पीसीआर के माध्यम से प्रतिदिन की जा रही जांच को बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने महानिदेशक, स्वास्थ्य तथा महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा को प्रदेश के एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में बिस्तरों की संख्या में हुई वृद्धि का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र के लिए तैनात नोडल अधिकारी की जानकारी सम्बन्धित जिलाधिकारी से प्राप्त की जाए।

उन्होंने जनपद स्तर पर एम्बुलेंस सेवा के प्रभावी संचालन के लिए नामित प्रभारी अधिकारी का विवरण सम्बन्धित मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त करने के भी निर्देश दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट