एसीबी अदालत ने चंद्रबाबू की जमानत अर्जी, उनकी पुलिस हिरासत पर फैसला सुरक्षित रखा

विजयवाड़ा की एक अदालत ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की जमानत अर्जी और आंध्र प्रदेश पुलिस सीआईडी की ओर से कथित कौशल विकास निगम घोटाले में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में सौंपने के अनुरोध पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब इस मामले पर सोमवार को यानी नौ अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

Court Photo Credits: Twitter

अमरावती, 6 अक्टूबर विजयवाड़ा की एक अदालत ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की जमानत अर्जी और आंध्र प्रदेश पुलिस सीआईडी की ओर से कथित कौशल विकास निगम घोटाले में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में सौंपने के अनुरोध पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. अदालत अब इस मामले पर सोमवार को यानी नौ अक्टूबर को सुनवाई करेगी.

विजयवाड़ा एसीबी अदालत द्वारा इस मामले में सोमवार को फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है.

सीआईडी का पक्ष अतिरिक्त महाधिवक्ता पी सुधाकर रेड्डी और विशेष लोक अभियोजक वीई एन विवेकानंद ने रखा जबकि नायडू की ओर से उच्चतम न्यायालय के वकील प्रमोद दुबे पेश हुए. सीआईडी ने कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में नायडू से पूछताछ के लिए पांच दिन की हिरासत देने का अनुरोध किया है. उसने आरोप लगाया है कि 23 सितंबर और 24 सितंबर को हिरासत के शुरुआती दो दिन पूछताछ के दौरान नायडू ने जांच अधिकारियों से सहयोग नहीं किया.

अदालत ने बृहस्पतिवार को कौशल विकास घोटाला मामले में गिरफ्तार नायडू की न्यायिक हिरासत 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी. नायडू की न्यायिक हिरासत बृहस्पतिवार को समाप्त होने पर तीसरी बार बढ़ाई गई थी. नायडू को कथित तौर पर कौशल विकास निगम के धन में अनियमितता करने और राजकोष को करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. आंध्र प्रदेश फाइबर नेट और अमरावती रिंग रोड घोटाले से जुड़े सीआईडी के दो अन्य मामलों पर भी सोमवार को एसीबी अदालत में सुनवाई होनी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट