देश की खबरें | वंदे भारत समेत कई ट्रेन के एसी चेयर कार, एग्जीक्यूटिव श्रेणी के किराये में 25 % तक की होगी कटौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे बोर्ड ने एक आदेश में कहा है कि वंदे भारत सहित उन सभी ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के किराये में 25 फीसदी तक की कटौती की जाएगी, जिनमें कुल क्षमता की 50 फीसदी से अधिक सीट खाली रहती हैं।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई रेलवे बोर्ड ने एक आदेश में कहा है कि वंदे भारत सहित उन सभी ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के किराये में 25 फीसदी तक की कटौती की जाएगी, जिनमें कुल क्षमता की 50 फीसदी से अधिक सीट खाली रहती हैं।

किराये में यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके दायरे में अनुभूति और विस्टाडोम डिब्बों वाली ट्रेन में भी शामिल होंगी।

आदेश के मुताबिक, किराये में रियायत परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराये पर भी निर्भर करेगी।

इसके मुताबिक, रेल मंत्रालय ने रेलवे जोन के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों को एसी सीट वाली ट्रेन के किराये में रियायत देने की शक्तियां प्रदान करने का फैसला किया है।

रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ‘‘अनुभूति और विस्टाडोम बोगियों समेत एसी सीट वाली सभी ट्रेन की एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में यह योजना लागू होगी।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘रियायत मूल किराये पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक हो सकती है। आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज, जीएसटी जैसे अन्य शुल्क अलग से लिए जा सकते हैं। यात्रियों की संख्या के आधार पर किसी भी श्रेणी या सभी श्रेणियों में रियायत दी जा सकती है।’’

आदेश में यह भी कहा गया है कि ‘‘पिछले 30 दिन के दौरान जिन ट्रेन में 50 फीसदी से अधिक सीट खाली रही हैं, उनपर विचार किया जाएगा।’’

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह योजना वंदे भारत ट्रेन पर भी लागू होगी।

पीटीआई को मिले जून अंत के आंकड़ों से पता चलता है कि भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन में कुल क्षमता के मुकाबले केवल 29 प्रतिशत यात्रियों की मौजूदगी रही, जबकि इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस की वापसी यात्रा में यह उपस्थिति केवल 21 प्रतिशत थी।

इसी तरह, नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की औसत उपस्थिति 55 फीसदी रही, जबकि भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में यह संख्या 32 फीसदी दर्ज की गई है।

इसमें कहा गया है कि किराये में रियायत पर फैसला करते हुए परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराये को ध्यान में रखा जाएगा।

आदेश के अनुसार, ‘‘रियायत व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। पहले से सीट बुक करा चुके यात्रियों को रिफंड नहीं दिया जाएगा।’’

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टियों या त्योहारों के मौसम में चलाई जाने वाली विशेष ट्रेन पर यह योजना लागू नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच