देश की खबरें | जम्मू में पुलिस की मनमानी के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी के खिलाफ शनिवार को यहां दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 28 अगस्त एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी के खिलाफ शनिवार को यहां दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने नौ घंटे से अधिक समय तक रामबन शहर के पास राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जम्मू शहर के पनामा चौक पर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि बाद में उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संभागीय आयुक्त, जम्मू के कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

बृहस्पतिवार की रात एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उच्च माध्यमिक विद्यालय और जिला अस्पताल के निर्माण के लिए दी गई जमीन पर ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के विरोध में रामबन में प्रदर्शन किया था।

पूर्व विधायक नीलम कुमार लेंगा सहित रामबन के भाजपा नेताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया था।

एबीवीपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा है।

प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार रात एक एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और कई अन्य लोगों को हिरासत में लेने के खिलाफ शुक्रवार को जम्मू और रामबन में विरोध प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी