देश की खबरें | अबू सलेम और खान मुबारक का खास सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और खान मुबारक का दाहिना हाथ माने जाने वाले एक कुख्यात बदमाश को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बीती रात थाना सेक्टर 20 से गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा,16 जुलाई अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और खान मुबारक का दाहिना हाथ माने जाने वाले एक कुख्यात बदमाश को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बीती रात थाना सेक्टर 20 से गिरफ्तार कर लिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि मुंबई सिलसिलेवार धमाके के अभियुक्त अबू सलेम और खान मुबारक के निकट सहयोगी गजेंद्र सिंह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बुधवार रात को थाना सेक्टर 20 पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: लद्दाख में LAC पर जारी तनाव को लेकर भारत-चीन के बीच चुशूल में हुई बातचीत, टेंशन कम करने पर हुई चर्चा.

उन्होंने बताया कि गजेंद्र लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करता था और इसने वर्ष 2014 में दिल्ली के एक व्यापारी से प्रॉपर्टी के नाम पर एक करोड़ 80 लाख रुपए हड़प लिए थे।

उन्होंने बताया कि जब व्यापारी ने पैसे वापसी का दबाव बनाया तो गजेन्द्र ने खान मुबारक के शूटर से उस व्यापारी पर नोएडा के सेक्टर 18 में गोलियां चलवाईं थीं।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामनें आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1343: 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इसके लिए गजेन्द्र ने 10 लाख रुपए की सुपारी खान मुबारक को दी थी।

उन्होंने बताया कि गजेंद्र खान मुबारक और अबू सलेम के पैसे नोएडा एनसीआर में प्रॉपर्टी में भी लगाता है।

उन्होंने बताया कि गजेंद्र थाना सेक्टर 20 में दो मामलों में वांछित भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि इससे पूछताछ के दौरान डी कंपनी से जुड़े लोगों के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली है और एसटीएफ शीघ्र ही उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट