देश की खबरें | दिल्ली के एक बुजुर्ग के पित्ताशय से करीब आठ हजार पथरी निकाली गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक दुर्लभ चिकित्सा मामले में राष्ट्रीय राजधानी के 70 वर्षीय एक बुजुर्ग के पित्ताशय से 8,125 पथरी निकाली गई। चिकित्सकों ने यह उपलब्धि करीब एक घंटे की सर्जरी के बाद प्राप्त की।

नयी दिल्ली, 22 मई एक दुर्लभ चिकित्सा मामले में राष्ट्रीय राजधानी के 70 वर्षीय एक बुजुर्ग के पित्ताशय से 8,125 पथरी निकाली गई। चिकित्सकों ने यह उपलब्धि करीब एक घंटे की सर्जरी के बाद प्राप्त की।

गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अस्पताल में की गई सर्जरी लगभग 60 मिनट तक चली, जबकि पथरी की गिनती में टीम को लगभग छह घंटे लगे।

बयान के मुताबिक मरीज कई वर्षों से पेट में दर्द, बीच-बीच में बुखार, भूख न लगना, तथा छाती और पीठ में भारीपन की समस्या से पीड़ित था।

पित्ताशय की पथरी अक्सर कोलेस्ट्रॉल असंतुलन के कारण बनती है और समय के साथ बढ़ सकती है।

बयान के मुताबिक मरीज की 12 मई को लेप्रोस्कोपिक पित्ताशय की थैली हटाने की सर्जरी की गई थी। अस्पताल के अनुसार, यह संभवतः दिल्ली-एनसीआर में पित्ताशय से निकाली गई पथरी की सबसे बड़ी संख्या है।

अस्पताल के मुताबिक दो दिन बाद मरीज की हालत में सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\