ताजा खबरें | झारखंड में दोपहर एक बजे तक करीब 42 प्रतिशत मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक करीब 42 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

रांची, 20 मई झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक करीब 42 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

राज्य में यह दूसरे चरण का मतदान है। चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर एक बजे तक चतरा सीट पर लगभग 42.76 प्रतिशत, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर क्रमशः 40.16 प्रतिशत और 42.73 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, कुल मतदान प्रतिशत 41.89 दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि चतरा लोकसभा सीट से 22, कोडरमा से 15 और हजारीबाग से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

हजारीबाग में ग्रामीणों ने फ्लाईओवर की मांग को पूरा नहीं किये जाने को लेकर कटकमदाग क्षेत्र के अंतर्गत कुसुम्बा गांव में मतदान केंद्र संख्या 183 और 184 पर मतदान का बहिष्कार किया।

राज्य की इन तीन सीट पर 28.35 लाख महिलाओं सहित लगभग 58.34 लाख मतदाता हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इस चरण में सात जिले और तीन संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस चरण में 73 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा, 13 दिव्यांगों और 13 युवाओं द्वारा प्रबंधित किए जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल और चतरा लोकसभा सीट से कालीचरण सिंह को मैदान में उतारा है।

वहीं, कांग्रेस ने चतरा लोकसभा सीट से केएन त्रिपाठी और हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। भाकपा (माले) लिबरेशन ने कोडरमा लोकसभा सीट से विनोद कुमार सिंह को टिकट दिया है, जो बगोदर से विधायक हैं।

कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लोगों में काफी उत्साह है और वे एक बार फिर भाजपा सरकार को चुनने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ''मैं औद्योगिक गलियारे के माध्यम से कोडरमा के लोगों के लिए रोजगार सृजित करने और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने पर काम करूंगी।''

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनता से मतदान करने और देश की दिशा तय करने का आग्रह किया।

उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गांडेय विधानसभा उपचुनाव के अलावा राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगा।

चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह ने भी चुनाव जीतने का विश्वास जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड