विदेश की खबरें | चीन में भूस्खलन की दो घटनाओं में करीब 19 लोग फंसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत के दफांग काउंटी में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलनों में करीब 19 लोग फंस गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 22 मई दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत के दफांग काउंटी में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलनों में करीब 19 लोग फंस गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, चांगशी में दो लोग फंसे हैं, जबकि गुओवा के छिंगयांग गांव में 10 से ज्यादा लोग छह आवासीय इमारतों में फंसे हुए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन की ये घटनाएं क्रमशः तड़के करीब तीन बजे और सुबह आठ बजे हुईं।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार, राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस और दमकलकर्मी प्रभावित स्थानों पर पहुंचे हुए हैं।

खबर के अनुसार बचाव कार्यों में खोजी कुत्तों, ड्रोन, लाइफ डिटेक्टर और अन्य उपकरणों की सहायता ली जा रही है।

गुओवा इलाके में ढलान और पहाड़ी भूभाग बचाव कार्यों में बाधा बन रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\