देश की खबरें | ‘आप’ की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, महंगाई के मुद्दों पर चर्चा की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि उनकी पार्टी ने रविवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई थी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा की गई।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि उनकी पार्टी ने रविवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई थी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा की गई।

राय ने कहा कि पार्टी इन तीन मुद्दों पर अपनी सिफारिशें केंद्र को सौंपेगी।

राय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते, हमने राज्यवार अपना विस्तार करने का फैसला किया है जो राज्यों की राजनीतिक स्थिति पर निर्भर करता है और अगले छह महीनों में हमारा लक्ष्य अपनी प्रदेश समितियों को मजबूत या गठित करना होगा।"

उन्होंने कहा, “ हम उन राज्यों पर तवज्जो देंगे, जहां चुनाव होने हैं।”

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन की घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, “ चीन हमारे देश में जितना घुसपैठ करता है, केंद्र चीन से उतना ही आयात बढ़ाता है। हम केंद्र से इस बारे में कुछ करने की अपील करेंगे।”

राय ने कहा कि अगर देश में लोग किसी एक चीज से तंग आ चुके हैं, तो वह महंगाई है।

उन्होंने कहा, "केंद्र ने चुनाव के दौरान कुछ वस्तुओं की कीमतों को कम कर लोगों को बहकाने की कोशिश की, लेकिन चुनाव के बाद महंगाई फिर से बढ़ गई। इसका ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। हम इसके लिए केंद्र से अपील करेंगे।"

आम आदमी पार्टी के अन्य नेता पंकज गुप्ता ने कहा, "हमारे राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हमारी राष्ट्रीय पार्टी का खाका तैयार किया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी