देश की खबरें | आप की गुजरात इकाई के प्रमुख का पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया को नियमित जमानत प्रदान कर दी। इटालिया ने गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने और एक जनसभा के दौरान झगड़े से संबंधित मामले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। उस कार्यक्रम में दिल्ली से आप विधायक आतिशी शामिल हुई थीं।

अहमदाबाद, नौ फरवरी अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया को नियमित जमानत प्रदान कर दी। इटालिया ने गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने और एक जनसभा के दौरान झगड़े से संबंधित मामले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। उस कार्यक्रम में दिल्ली से आप विधायक आतिशी शामिल हुई थीं।

इटालिया को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर बी मार्फतिया की अदालत द्वारा 10,000 रुपये के मुचलके पर नियमित जमानत प्रदान की गई।

आप की विधिक इकाई प्रमुख प्रणव ठक्कर ने कहा कि अहमदबाद में गुजरात विश्वविद्यालय पुलिस थाने में इटालिया और तीन अन्य के खिलाफ पिछले महीने एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 332, 143, 146 और 188 तहत दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों के खिलाफ मामला जनसभा में पुलिस के साथ कथित झगड़े के बाद दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि आप ने सभा आयोजित करने के लिए पुलिस से अनुमति ली थी।

तीन अन्य आरोपियों ने पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और उन्हें अदालत ने जमानत दे दी थी।

इटालिया की अग्रिम जमानत याचिका एक सत्र अदालत ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

ठक्कर ने कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद इटालिया ने मंगलवार सुबह अहमदाबाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें मेट्रोपोलिटन अदालत में पेश किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\