देश की खबरें | संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने जम्मू में किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को जम्मू शहर में प्रदर्शन किया।

जम्मू, पांच अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को जम्मू शहर में प्रदर्शन किया।

‘आप’ के जम्मू क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश परगोत्रा की अगुवाई में पार्टी के कई कार्यकर्ता यहां एकत्र हुए और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी की तथा सिंह की रिहाई की मांग की।

पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सिंह को इसलिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि उन्होंने संसद में अडाणी समूह से संबंधित मुद्दे उठाए थे।

परगोत्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, “यह विरोध हमारे सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ है। भाजपा ने अपने नेताओं के खिलाफ किसी भी मामले में कार्रवाई नहीं की है। भाजपा नेतृत्व 2024 के चुनाव में हार के डर से कार्रवाई कर रहा है।”

‘आप’ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली और चंडीगढ़ में भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया।

सिंह को ईडी ने दिल्ली की आबकारी नीति 2021-2022 में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\