देश की खबरें | सावंत के आवास के पास विरोध प्रदर्शन करने वाले आप कार्यकर्ता हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा पुलिस ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आवास के पास विरोध प्रदर्शन करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार तटीय राज्य को कोयला हब में बदलने की कोशिश कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 22 अक्टूबर गोवा पुलिस ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आवास के पास विरोध प्रदर्शन करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार तटीय राज्य को कोयला हब में बदलने की कोशिश कर रही है।

बुधवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री आवास के पास आप के लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बहू और बेटियों को सशक्त बनाएंगे पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी होंगे उपलब्ध.

उन्होंने मांग की कि कुछ कंपनियों को कथित तौर पर फायदा पहुंचाने के लिए कोयले के आयात और परिवहन की अनुमति देने के लिए निर्धारित परियोजनाओं पर स्पष्टीकरण के लिए उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति दी जाए।

आप के प्रदेश संयोजक राहुल महाम्बरे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी अपने प्रतीकात्मक विरोध को जताने के लिए कोयले का एक छोटा बैग भी लिए हुए थे।

यह भी पढ़े | IBPS Clerk Recruitment 2020: IBPS ने क्लर्क के 2,557 पदों पर निकाली वैकेंसी, 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन.

हालांकि, पुलिस ने उन्हें पणजी के अल्टिन्हो स्थित मुख्यमंत्री आवास से लगभग 100 मीटर दूर रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम को छोड़ दिया गया।

महाम्बरे ने कहा, ‘‘हम उन परियोजनाओं पर स्पष्टीकरण लेने के लिए वहां गए थे, जो राज्य में कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए कोयला निपटान को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू