देश की खबरें | भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में आप नेता पुलिस के समक्ष पेश हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के एक नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के आवास के बाहर दस जुलाई को हुए विरोध- प्रदर्शन के मामले में शनिवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए।
पणजी, 17 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के एक नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के आवास के बाहर दस जुलाई को हुए विरोध- प्रदर्शन के मामले में शनिवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए।
आप की गोवा इकाई के समन्वयक राहुल महाम्ब्रे और राज्य इकाई की उपाध्यक्ष प्रतिमा कोउटिन्हो सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ भाजपा विधायक वाइल्डरेड डे सा के दक्षिण गोवा के नोवेम गांव स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन करने के आरोप में मायना-क्यूटोरिम पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
महाम्ब्रे ने इसलिए विरोध प्रदर्शन किया था कि कोउटिन्हो को कथित तौर पर एक दिन पहले अपशब्द कहे गए थे, जब वह डे सा को कांग्रेस से अलग होने के दो वर्ष पूरे होने पर उन्हें केक खिलाने गई थीं।
डे सा कांग्रेस के उन दस विधायकों में शामिल थे जो जुलाई 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे और इससे प्रमोद सावंत की सरकार 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत में आ गई थी।
महाम्ब्रे ने शनिवार को ट्वीट करके इस बात की पुष्टि कि वह तलब किए जाने के बाद पुलिस के समक्ष पेश हुए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का इस प्रकार का ‘‘धमकाने वाला रवैया’’ उन्हें जनता के मुद्दे उठाने से रोक नहीं सकता।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महाम्ब्रे को घटना की जांच के सिलसिले में तलब किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)