देश की खबरें | ‘आप’ सरकार केवल खोखले वादे कर रही है : सिद्धू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को भगवंत मान नीत पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर आरोप लगाया कि यह केवल ‘खोखले वादे’ कर रही है।

चंडीगढ़, चार मार्च कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को भगवंत मान नीत पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर आरोप लगाया कि यह केवल ‘खोखले वादे’ कर रही है।

‘आप’ सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किये जाने से एक दिन पहले, सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बजटीय आवंटन के साथ नीति संचालित कानून बनाने के लिए इस सरकार को चुना था, न कि खोखले वादे करने के लिए।

उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान लगभग 67,000 करोड़ रुपये उधार लिए हैं।

सिद्धू ने पटियाला में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मौजूदा सरकार ने उधार लेने में इतिहास रचा है। इस औसत के अनुसार, पांच वर्षों के दौरान यह आंकड़ा 1.70 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके वोट बैंक की राजनीति से जुड़े स्वार्थ का प्रमाण है। यह जनकल्याण की बात नहीं है।’’

बढ़ते ऋण को लेकर मान सरकार पर निशाना हुए सिद्धू ने कहा, ‘‘वे हवाई जहाज और महंगे वाहनों से घूमते हैं, लेकिन कर्ज की अदायगी पंजाबियों को करनी पड़ती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड