देश की खबरें | आप पार्षद मुकेश गोयल एमसीडी महापौर चुनाव में पीठासीन अधिकारी होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल 26 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर के चुनाव के पीठासीन अधिकारी होंगे। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल 26 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर के चुनाव के पीठासीन अधिकारी होंगे। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने गोयल के नाम को मंजूरी दे दी है। अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते गोयल की सिफारिश की और उपराज्यपाल से मंजूरी मांगी।
अधिकारी ने कहा कि गोयल दिल्ली नगर निगम के सबसे वरिष्ठ पार्षद हैं।
केजरीवाल ने उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए गोयल का नाम भेजते हुए कहा था कि महापौर और उप महापौर के चुनाव के लिए वरिष्ठतम पार्षद को पीठासीन अधिकारी के रूप में नामित करने की परंपरा के अनुसार उनके नाम को मंजूरी दी गई थी।
उन्होंने यह भी कहा था कि गोयल को पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त करने का निर्णय उपराज्यपाल के लिए बाध्यकारी था जब तक कि वह मतभेद की स्थिति में मामले को राष्ट्रपति को संदर्भित करने का निर्णय नहीं लेते।
फरवरी में एमसीडी के नवनिर्वाचित सदन की पहली बैठक में महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के सक्सेना के फैसले का आप सरकार ने पुरजोर विरोध किया था।
उपराज्यपाल ने फरवरी में पीठासीन अधिकारी के तौर पर गोयल के नाम को खारिज कर दिया था।
एमसीडी सदन में आप पार्षदों और नेताओं के कड़े विरोध के बीच शर्मा ने महापौर पद के लिए चुनाव कराया। आप ने उपराज्यपाल द्वारा एमसीडी में 10 एल्डरमेन (मानद पार्षद) की नियुक्ति का भी विरोध किया था।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत के बाद एक नए महापौर का चुनाव करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)