देश की खबरें | ‘आप’ ने भाजपा पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय की जासूसी कराने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यहां उसके पार्टी मुख्यालय की ‘‘जासूसी’’ कर रही है। पार्टी ने इसे ‘‘गंभीर मामला’’ बताया।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यहां उसके पार्टी मुख्यालय की ‘‘जासूसी’’ कर रही है। पार्टी ने इसे ‘‘गंभीर मामला’’ बताया।

‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में इस कदम के पीछे के कारणों पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले, कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री आवास में जासूसी कर रहे थे। अब हमने पाया है कि कुछ लोग हमारे पार्टी कार्यालय में जासूसी कर रहे हैं। हम इनकी पहचान करने में मदद करने के लिए सभी को उनके फुटेज दिखा रहे हैं। वे किस खुफिया एजेंसी से हैं।”

भारद्वाज ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया।

उन्होंने मंगलवार को राउज एवेन्यू, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय के आसपास सात लोगों के घूमने की तस्वीर दिखाई।

भारद्वाज ने पछा, “यह गंभीर मामला है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय की जासूसी की जा रही है। भाजपा को जवाब देना चाहिए कि वे किस बात से डरते हैं? वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से क्यों डरते हैं?”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू