देश की खबरें | आम आदमी पार्टी महिला मतदाताओं का व्यक्तिगत डेटा जुटा रही: स्मृति ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को ओखला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मनीष चौधरी को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) महिला मतदाताओं का व्यक्तिगत डेटा जुटा रही है।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को ओखला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मनीष चौधरी को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) महिला मतदाताओं का व्यक्तिगत डेटा जुटा रही है।

ईरानी ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पांच फरवरी को वोटिंग मशीन पर ‘कमल’ के निशान वाला बटन दबाने का आह्वान किया।

उन्होंने ‘आप’ पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये की ‘महिला सम्मान योजना’ के लिए उन्हें पंजीकृत करने की आड़ में महिला मतदाताओं का व्यक्तिगत डेटा एकत्र करने का आरोप लगाया और इसे महिलाओं के लिए ‘‘सुरक्षा खतरा’’ बताया।

ईरानी ने कहा, ‘‘कार्यकर्ता महिला मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर (आप की महिला सम्मान योजना पंजीकरण प्रक्रिया का संदर्भ देते हुए) जानकारी एकत्र कर रहे हैं, जिसमें लोगों से उनका पता, फोन नंबर और परिवार के सदस्यों जैसा विवरण लिया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह संवेदनशील जानकारी संभावित रूप से कबाड़ विक्रेता या शराब की दुकानों के हाथों में जा सकती है, जिससे गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है। मैं आपसे सतर्क और सजग रहने का आग्रह करती हूं।’’

ईरानी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली के निवासियों से किए गए प्रमुख वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की।

उन्होंने ‘आप’ पर स्वच्छ पेयजल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा जैसी बुनियादी सेवाएं प्रदान न करने का आरोप लगाया और कहा कि ये उनके चुनावी वादों का मुख्य हिस्सा थे।

ईरानी ने कहा, “आप ने दिल्ली के लोगों से स्वच्छ पानी और अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का वादा किया था, लेकिन ये वादे अधूरे रह गए।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग इससे बेहतर के हकदार हैं और अब बदलाव करने का समय आ गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड