जरुरी जानकारी | दिल्ली सरकार की आठ ऑनलाइन सेवाओं के लिए अब आधार मान्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग को भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने उसकी आठ ऑनलाइन सेवाओं के लिए आधार स्वीकार करने को लेकर अधिकृत किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग को भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने उसकी आठ ऑनलाइन सेवाओं के लिए आधार स्वीकार करने को लेकर अधिकृत किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘फ्रीहोल्ड’ में बदलाव, बकाये के ऑनलाइन भुगतान और रिफंड, गिरवी रखे जाने की मंजूरी, निर्माण की समयावधि बढ़ाने के लिए आवेदन जैसी ऑनलाइन सेवाओं के लिए आधार मान्य होगा।

विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार इन ऑनलाइन सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले लोगों से उनके आधार विवरण के लिए उनकी सहमति मांगी जाएगी।

दस्तावेज़ों के अनुसार, जिन उद्देश्यों के लिए आधार संख्या और संबंधित जानकारी को मांगा गया है, उसके बारे में आवेदकों को स्पष्ट रूप से सूचित किया जाएगा।

आधार के जरिये सत्यापन नहीं हो पाने की स्थिति में आवेदक को किसी भी सेवा या लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।

आधार नंबर कहीं भी प्रदर्शित नहीं होगा और इसे सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू