देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में एक युवक को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक जनवरी जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आसिफ (30) को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने कहा कि दो लोगों ने घारी सखावतपुर गांव के पास आसिफ की कार को रोका और उस पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

गौतम ने इस घटना के लिए पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में शुक्रवार रात विज्ञाना गांव में 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव उसके ही खेत में मिला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया कि वह सुबह काम पर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गयी थी।

उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\