देश की खबरें | ओडिशा में किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले से 21 वर्षीय युवक को एक किशोरी का अपहरण और उससे दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जाजपुर, 30 सितंबर ओडिशा के जाजपुर जिले से 21 वर्षीय युवक को एक किशोरी का अपहरण और उससे दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी ने कलिंगा नगर में एक कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दोस्ती की। वह लड़की से मोबाइल फोन पर बात करता था और उसके करीब आ गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किशोरी का तब अपहरण कर लिया जब वह आठ सितंबर को कॉलेज जा रही थी। वह उसे हैदराबाद और फिर सिकंदराबाद ले गया। उसने कई बार लड़की से दुष्कर्म किया।

जाखपुरा पुलिस थाने के प्रभारी लक्ष्मण दंडासेना ने बताया कि किशोरी के मोबाइल फोन को ट्रैक किया गया और उसे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया गया और सोमवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों की चिकित्सा जांच की गयी और लड़की को उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड