देश की खबरें | गोरखपुर में खेत की रखवाली करने गए युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर जिले में गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने खेत की रखवाली करने गए एक युवक की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी गई।

गोरखपुर (उप्र), तीन सितंबर गोरखपुर जिले में गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने खेत की रखवाली करने गए एक युवक की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

पुलिस में दर्ज की गयी शिकायत के अनुसार, उमेश (23) नामक व्यक्ति शनिवार रात को अपनी फसल की रखवाली करने के लिए गगहा थाना क्षेत्र के सोनईचा गांव स्थित अपने खेत में गया था और उसने मवेशियों एवं जंगली जानवरों को उसकी फसल को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए देर रात में एक छोटा टिन ड्रम बजाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इससे जगजीवन नाम के व्यक्ति और उसके बेटे निर्मल को गुस्सा आ गया और उन्होंने उमेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसने बताया कि उमेश की चीख सुनकर जब तक उसके परिवार वाले खेत पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुके थे।

उमेश के परिजन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया, जिसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट