देश की खबरें | मानेकशॉ की 12वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) ने शनिवार को फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानकेशॉ की 12वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 27 जून तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) ने शनिवार को फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानकेशॉ की 12वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीनों सेनाओं की ओर से डीएसएससी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वाईवीके मोहन ने उधगमंडलम में पारसी कब्रिस्तान में मानेकशॉ की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोरोना के 543 नए मामले सामने आए: 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पारसी समुदाय के स्थानीय सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

मानेकशॉ को आठ जनवरी 1969 को सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने 1971 के अभियान में भारतीय सेना का नेतृत्व करके भारत को बड़ी सैन्य जीत दिलाई थी, जिसके परिणामस्वरूप 13 दिनों के भीतर बांग्लादेश को मुक्ति मिल गई थी।

यह भी पढ़े | हरियाणा के रोहतक में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.4 आंकी गई तीव्रता.

उन्हें 1972 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''जनरल ऑफिसर द्वारा सशस्त्र बलों और राष्ट्र के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान ने उन्हें 15 जनवरी 1973 को फील्ड मार्शल के पद तक पहुंचाया गया । उन्होंने 27 जून, 2008 को अंतिम सांस ली।''

बयान में कहा गया है, ''मानेकशॉ सक्रिय सेवा के बाद वेलिंगटन (तमिलनाडु में) में बस गए थे। स्टेशन के साथ उनका जुड़ाव उस समय से रहा है जब वह डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में कमांडेंट थे।

मानेकशॉ का 27 जून 2008 को निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\