देश की खबरें | बेंगलुरु में रेल पटरियों के पास सूटकेस में मृत मिली महिला की गला घोंटकर की गई थी हत्या : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चंदपुरा में बुधवार को रेलवे पटरियों के पास जिस अज्ञात महिला का शव एक सूटकेस के अंदर मिला था, उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 22 मई कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चंदपुरा में बुधवार को रेलवे पटरियों के पास जिस अज्ञात महिला का शव एक सूटकेस के अंदर मिला था, उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह शव सूर्या सिटी के पास अनेकल में रेलवे पटरियों पर एक लावारिस सूटकेस में मिला था।

पुलिस को संदेह है कि कहीं और उसकी हत्या कर दी गयी हो तथा शव को चलती ट्रेन से अनेकल में फेंक दिया गया हो।

बेंगलुरु ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सी.के. बाबा ने कहा, ‘‘महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी और शव को संभवतः चलती ट्रेन से फेंक दिया गया ।

उन्होंने कहा,‘‘ हम मामले की जांच कर रहे हैं और हमारी प्राथमिकता मृत महिला की शिनाख्त करना है।’’

बाबा के अनुसार प्राथमिक जांच में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि महिला के साथ बलात्कार किया गया हो। उसके शव पर चोट का कोई निशान भी नहीं है।

भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103 और 238 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\