देश की खबरें | मुंबई में आवासीय इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत, छह लोग अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अंधेरी उपनगर स्थित आवासीय परिसर के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात आग लगने से 34 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई तथा दो बच्चों सहित छह अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 26 अप्रैल महाराष्ट्र के अंधेरी उपनगर स्थित आवासीय परिसर के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात आग लगने से 34 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई तथा दो बच्चों सहित छह अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में आठ मंजिला ‘ब्रोक लैंड’ इमारत की पहली मंजिल पर एक फ्लैट में देर रात करीब दो बजकर 40 मिनट पर आग लग गई।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि इससे अभिना संजनवाला नामक महिला की दम घुटने से मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि उसे कोकिलाबेन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि 10 दिन के शिशु और तीन साल के एक बच्चे सहित अन्य प्रभावित व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि एक बच्चा गहन चिकित्सा इकाई में है।

अधिकारियों ने कहा कि दो पुरुषों को कूपर और ट्रॉमा केयर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आग बिजली के तार, फर्नीचर और कागजों समेत घरेलू सामान तक सीमित रही।

अधिकारियों ने कहा कि दमकल की चार गाड़ियों ने आग को काबू करने का प्रयास किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड