देश की खबरें | एक महिला ने 500 रूपये चुराने के आरोप में अपने बेटे के दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा के मयूरभंज जिले में कथित रूप से 500 रूपये चुराने को लेकर एक महिला ने 14 साल के एक बालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बारीपदा, 23 सितंबर ओड़िशा के मयूरभंज जिले में कथित रूप से 500 रूपये चुराने को लेकर एक महिला ने 14 साल के एक बालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी ।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिले के करांजिया थानाक्षेत्र के कियापानोपोशी गांव में यह वारदात हुई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: क्या बिहार में कल बनेंगे नए सियासी समीकरण, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने आनन-फानन में बुलाई बैठक-वायर.

पुलिस के अनुसार कक्षा सातवी का छात्र राजन बहेरा मंगलवार को अपने दोस्त के घर गया था और कुछ देर बाद अपने घर लौट आया । जब वह अपने दोस्त के घर गया था तब उसकी मां घर में नहीं थी। जब वह लौटी तब उसने 500 रूपये गायब पाये।

जांच अधिकारी सत्यनारायण कोला ने बताया कि राजन के दोस्त की मां ने पहले अपने बेटे से पूछा और फिर जब उसे यह पता कि उसकी गैरहाजिरी में उसके बेटे का दोस्त आया था तब उसने राजन को बुलाया।

यह भी पढ़े | Lok Sabha Adjourned Sine Die: कोरोना महामारी के चलते लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 1 अक्टूबर तक चलने वाला मानसून सत्र छोटा किया गया.

कोला के मुताबिक सष्मिता बहेरा नामक इस महिला ने राजन को डंडे से बुरी तरह पीटा। राजन ने घर पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचित किये जाने के बाद पुलिस ने बुधवार को हत्या का मामला दर्ज किया और बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड