देश की खबरें | कोलकाता के बहुबाजार में एक गोदाम में आग लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के बहुबाजार इलाके में शनिवार दोपहर को एक गोदाम में आग लग गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 27 फरवरी शहर के बहुबाजार इलाके में शनिवार दोपहर को एक गोदाम में आग लग गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह गोदाम खेत्र दास लेन पर एक कंप्यूटर दुकान और ढाबे के समीप है तथा इसका उपयोग कंप्यूटर उपकरणों को रखने के लिए किया जाता था।

उसने बताया कि चार दमकल गाड़ियों ने आग को नियंत्रित किया एवं इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी ठंडा करने का काम चल रहा है ।’’

इस बीच विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस आशंका से घटनास्थल का दौरा किया कि आग और न फैल जाए क्योंकि वह बहुत भीड़-भीड़ वाली जगह है।

अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह अबतक पता नहीं चल पायी है।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक नयन बंदोपाध्याय भी मौके पर गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड