विदेश की खबरें | बेरूत में हमले में हिजबुल्ला का एक शीर्ष कमांडर मारा गया : इजराइली सेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेना ने कहा कि हमले में सुहैल हुसैनी मारा गया जो आतंकवादी समूह के साजोसामान, बजट और प्रबंधन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सेना ने कहा कि हमले में सुहैल हुसैनी मारा गया जो आतंकवादी समूह के साजोसामान, बजट और प्रबंधन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था।

अभी हिजबुल्ला ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

सेना ने कहा कि हुसैनी ईरान से आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने तथा हिजबुल्ला की विभिन्न इकाइयों में उनके वितरण में शामिल था तथा वह समूह की सैन्य परिषद का सदस्य था।

इजराइल ने हाल के हफ्तों में किए हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला तथा कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है। उसने पिछले सप्ताह दक्षिणी लेबनान में सीमित जमीनी आक्रमण शुरू किया था।

हिजबुल्ला ने कहा कि उसने अपने मृतक कमांडरों के स्थान पर नयी नियुक्तियां कर दी हैं। उसने गाजा पट्टी में संघर्ष विराम होने तक इजराइल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहने का संकल्प जताया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू